Explore

Search

August 21, 2026 11:50 pm

गोबरानवापारा में रेत के अवैध उत्खनन-भण्डारण पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 पोकलेन जब्त-सील

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर तथा उप-संचालक खनिज प्रशासन राजेश मालवे के नेतृत्व में खनिज विभाग की टीम ने 18 एवं 19 मई को गोबरानवापारा क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन एवं भण्डारण के खिलाफ सघन अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है।

खनिज विभाग के सहायक खनि अधिकारी, खनि निरीक्षक एवं अमले द्वारा की गई जांच में ग्राम लखना रेत खदान में स्वीकृत क्षेत्र के बाहर तथा पर्यावरणीय शर्तों का उल्लंघन करते हुए 2 चेन माउंटेड पोकलेन मशीनों से अवैध उत्खनन किया जाना पाया गया। विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पोकलेन मशीनों को मौके पर ही जब्त कर सीलबंद कर दिया तथा अवैध उत्खनन कार्य बंद करा दिया।

इसी दौरान तहसील गोबरानवापारा के ग्राम नवागांव, जौंदा, जौंदी एवं डगनिया में महानदी से रेत लाकर बिना वैध अनुमति के अवैध भण्डारण किए जाने का मामला भी सामने आया। जांच में  अनिल कुमार साहू गोविंद साहू ईश्वर पटेल प्रताप सेन त्रिलोकी साहू अजय साहू तथा मनीष ठाकुर द्वारा रेत का अवैध भण्डारण किया जाना पाया गया।

खनिज विभाग ने छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत संपूर्ण अवैध रेत को जब्त कर लिया है तथा संबंधित लोगों को जवाब-तलब हेतु नोटिस जारी किए गए हैं।

उप-संचालक खनिज राजेश मालवे ने बताया कि जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार गश्त एवं कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS