Explore

Search

May 17, 2026 9:47 pm

रायगढ़ में महिला वकील हत्याकांड : अफवाहों के बीच पुलिस का बड़ा दावा, डिजिटल और भौतिक सबूतों से मजबूत हुआ केस

“एसएसपी शशि मोहन सिंह ने आम लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी साझा न करें,यदि किसी के पास मामले से जुड़ा कोई तथ्य या साक्ष्य है, तो वह सीधे पुलिस से संपर्क कर जांच में सहयोग करें”

छत्तीसगढ़।रायगढ़ में महिला वकील आराधना सिदार हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं और अफवाहों के बीच पुलिस ने पहली बार विस्तार से अपना पक्ष रखा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि आरोपी के खिलाफ पुलिस के पास मजबूत भौतिक और डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं, जो उसे सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के अनुसार यह मामला केवल हत्या तक सीमित नहीं है, बल्कि आरोपी ने वारदात के बाद खुद को बचाने के लिए तकनीक और चालाकी का भी सहारा लिया। जांच में सामने आया कि हत्या के बाद आरोपी ने मृतिका का मोबाइल अपने कब्जे में रखा और उसी फोन से उनकी बहन और सहेलियों को कॉल कर महिला की आवाज निकालकर बात करता रहा, ताकि किसी को घटना की भनक न लगे।

जांच अधिकारियों ने जब आरोपी से महिला की आवाज में कॉल करवाकर पुष्टि की, तब यह साफ हो गया कि वह लंबे समय से लोगों को गुमराह कर रहा था। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पूछताछ में यह बात स्वीकार भी की है।

सुशांतो बनर्जी डीएसपी रायगढ़ ने क्या कहा सुने

डीएसपी बनर्जी ने बताया कि पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी लोकनाथ पटेल और आराधना सिदार की पहचान फेसबुक के जरिए हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और नजदीकियां भी बढ़ीं। इसी दौरान आरोपी एक दुष्कर्म मामले में जेल गया था और फरवरी 2026 में जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से मृतिका के संपर्क में आया। पुलिस के मुताबिक शादी के दबाव और रिश्ते को लेकर तनाव के बाद आरोपी ने सुनियोजित तरीके से हत्या की साजिश रची।

जांच एजेंसियों ने आरोपी के कब्जे से मृतिका का मोबाइल फोन, घटना के समय पहने कपड़े, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक जांच और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर केस को मजबूत बनाया जा रहा है।

मामले की जांच और आरोपी के मेमोरेंडम की कार्रवाई के दौरान मृतका के सीनियर अधिवक्ता भुनेश्वर बंद गोस्वामी और अधिवक्ता फूल सिंह यादव भी मौजूद रहे।

दोनों वकीलों ने मीडिया से चर्चा में कहा कि पुलिस ने पूरे मामले में गंभीरता और पारदर्शिता के साथ कार्रवाई की है। उन्होंने जांच प्रक्रिया पर संतोष जताते हुए कहा कि अब तक सामने आए साक्ष्य मामले को मजबूत बनाते हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS