Explore

Search

May 17, 2026 9:44 pm

बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल कीमतों के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

बिलासपुर।बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दाम एवं सरकार की नीतियों के विरोध में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटा द्वारा पेट्रोल पंप के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी ने किया।

धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आम जनता पर बढ़ती महंगाई के बोझ को लेकर विरोध जताया। वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों से आम आदमी, किसान, मजदूर एवं मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष परमेश्वर मेरी, चोला राम नायक, भरत पटेल, दिलीप श्रीवास, धर्मेंद्र देवांगन सहित जनपद सदस्य सचिन साहू, अली बाबा कश्यप, संजू सिंह चौहान, श्याम यादव, अजय सिंह चौहान, विनय ठाकुर, देवेंद्र कश्यप, कमलू कश्यप, विनोद बंजारे, छोटू जायसवाल, शिव धूलिया, रिंकू दीक्षित, बाबा सोनी, लक्ष्मी महाराज, सुनीता निर्गुण, वैष्णो, राजू साहू, प्रकाश जायसवाल एवं रतन सहित बड़ी संख्या में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS