
“एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि डायल-112 के लिए मिले नए वाहनों से जिले में जहां पुलिस रिस्पॉन्स टाइम में सुधार होगा वहीं आम नागरिकों को अधिक सुविधाजनक और प्रभावी पुलिस सेवा मिल सकेगी ,पुलिस विभाग का प्रयास है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति तक कम समय में सहायता पहुंचे और नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हो”
छत्तीसगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 18 मई की सुबह रायपुर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशव्यापी डायल-112 सेवा विस्तार का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम के साथ ही डायल-112 सेवा छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में लागू हो जाएगी। वर्तमान में यह सेवा प्रदेश के 16 जिलों में संचालित है।

प्रदेश सरकार द्वारा आम जनता को त्वरित एवं सुलभ पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डायल-112 सेवा को आधुनिक संसाधनों और तकनीकी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।
इसी क्रम में बिलासपुर पुलिस जिले को 24 नए डायल-112 वाहन प्राप्त हो रहे हैं। इन वाहनों के शामिल होने से जिले में आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की प्रतिक्रिया और अधिक तेज एवं प्रभावी होगी।
बिलासपुर जिले की आम जनता को अब किसी भी आपात स्थिति, दुर्घटना, विवाद या सुरक्षा संबंधी समस्या के दौरान तुरंत पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी। डायल-112 सेवा को आम लोगों के लिए लाइफ लाइन के रूप में देखा जा रहा है, जिससे शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पुलिस की पहुंच और मजबूत होगी।
इस संबंध में एसएसपी बिलासपुर आईपीएस रजनेश सिंह ने कहा कि डायल-112 के लिए मिले नए वाहनों से जिले में पुलिस रिस्पॉन्स टाइम में सुधार होगा तथा आम नागरिकों को अधिक सुविधाजनक और प्रभावी पुलिस सेवा मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग का प्रयास है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति तक कम समय में सहायता पहुंचे और नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हो।
प्रधान संपादक


