Explore

Search

May 12, 2026 7:41 pm

अभ्युदय बहुउद्देशीय संस्था ने साहित्यकारों का किया सम्मान

वर्धा, 12 मई 2026। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय हिंदी निदेशालय, नई दिल्ली द्वारा संचालित अभ्युदय बहुउद्देशीय संस्था, वर्धा की ओर से ‘हिंदी सेवी प्रचारक सम्मान समारोह 2025-26’ का आयोजन 10 मई को धनवटे सभागार स्थित राष्ट्रभाषा संकुल में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नागपुर के सी.ए. एवं साहित्यकार डॉ. तेजिंदर सिंह रावल ने किया।

समारोह में नागपुर की आभा सिंह, अर्चना राज चौबे, मधु पाटोदिया, मंजुषा किंजवडेकर, मुकेश कुमार सिंह, डॉ. राजेश काळे, डॉ. दिनकर येवलेकर, ज्ञानेश्वर टाकले, पारसनाथ शर्मा एवं एड. रेखा बारहाते सहित वर्धा के दिलीप लकडे और विश्वजीत सेंदुरसे को हिंदी सेवी प्रचारक सम्मान से सम्मानित किया गया। अतिथियों ने सम्मान स्वरूप सम्मान चिन्ह, प्रमाणपत्र एवं सूतमाला प्रदान की।

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में संत साहित्य के अध्येता डॉ. नारायण निकम उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में संस्था के उपाध्यक्ष डॉ. विनय बारहाते तथा अतिथि के रूप में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी बी.एस. मिरगे मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष वैद्यनाथ अय्यर ने की।

अतिथियों का परिचय एवं कार्यक्रम संचालन अविनाश बागडे और अनिल मालोकार ने किया। संस्था के महासचिव एवं समारोह संयोजक नरेंद्र दंढारे ने प्रस्तावना प्रस्तुत की। सम्मानमूर्ति डॉ. आभा सिंह, मुकेश कुमार, ज्ञानेश्वर टाकले तथा रेखा बारहाते ने अपने मनोगत व्यक्त किए।

डॉ. नारायण निकम का स्वागत चेतन कुमार ने, बी.एस. मिरगे का स्वागत प्रसादकुमार ने, डॉ. विनय बारहाते का स्वागत दिलीप लकडे ने तथा वैद्यनाथ अय्यर का स्वागत सुरेखा उघडे ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती पूजन से हुआ तथा समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

इस अवसर पर नागपुर के कवि एवं साहित्यकार एस.पी. सिंह, वर्धा के एड. ताम्रध्वज बोरकर, अश्विन श्रीवास एवं सचिन सातपुते सहित बड़ी संख्या में हिंदी प्रेमी उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS