Explore

Search

September 27, 2026 6:19 pm

कुम्हारी में दर्दनाक हादसा : आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

दुर्ग। जिले के थाना क्षेत्र कुम्हारी अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी रोड स्थित एक मकान में सोमवार को भीषण आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 12 मई 2026 को वार्ड क्रमांक 04 खपरी रोड स्थित मकान में अचानक आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना कुम्हारी पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, फायर ब्रिगेड तथा राहत-बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के साथ राहत कार्य प्रारंभ किया गया।

घटना में मकान के भीतर मौजूद चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान होमदास वैष्णव (40 वर्ष), लक्ष्मी वैष्णव (18 वर्ष), चांदनी (17 वर्ष) तथा गोपिका (02 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों के अनुसार आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS