Explore

Search

May 15, 2026 5:02 pm

चेम्प्स पोर्टल से कृषि यंत्र व सिंचाई उपकरणों पर अनुदान हेतु आवेदन 7 मई से

रायपुर।राज्य में किसानों को कृषि यंत्रों एवं सिंचाई उपकरणों पर अनुदान उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए चेम्प्स पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इस योजना के तहत किसान डीजल एवं विद्युत सिंचाई पंप, ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिस्टम सहित विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र तथा भूमि संबंधी दस्तावेज (खसरा-बी-1) आवश्यक होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पर ड्रॉप मोर क्रॉप) के अंतर्गत ड्रिप एवं स्प्रिंकलर के लिए 7 मई 2026 से आवेदन प्रारंभ होंगे। शाकम्भरी योजना के तहत सिंचाई पंपों के लिए 11 मई 2026 से आवेदन लिए जाएंगे। वहीं, कृषि यांत्रिकीकरण सबमिशन के अंतर्गत ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, रोटावेटर एवं अन्य शक्ति चालित कृषि यंत्रों के लिए 15 मई 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

इच्छुक किसान निर्धारित तिथियों में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे के बीच चेम्प्स  की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शासन द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण रियायती दरों पर उपलब्ध कराकर कृषि उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS