Explore

Search

June 10, 2026 11:22 pm

कलेक्टर के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, रिफिलिंग का गोरखधंधा बेनकाब,रिहायशी इलाके मे खतरनाक कारोबार, 54 सिलेंडर जब्त

“कलेक्टर संजय अग्रवाल का कड़ा रुख कहा कि जनसुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत होगी सख्त कार्रवाई ,आम नागरिकों से की अपील इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके”

बिलासपुर, 24 अप्रैल। सरकंडा के सीपत चौक स्थित रिहायशी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित गैस सिलेंडर रिफिलिंग का खतरनाक नेटवर्क प्रशासन की कार्रवाई में उजागर हुआ है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई इस ताबड़तोड़ कार्रवाई ने क्षेत्र में संभावित बड़े हादसे की आशंका को समय रहते टाल दिया।

खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर के मार्गदर्शन में एएफओ अजय मौर्य एवं विनीता दास की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए पाया कि बिना किसी वैध अनुमति के घरेलू गैस सिलेंडरों का भंडारण कर उनकी रिफिलिंग कर अवैध बिक्री की जा रही थी। यह पूरा कारोबार अत्यंत असुरक्षित परिस्थितियों में संचालित हो रहा था, जिससे आसपास रह रहे लोगों की जान जोखिम में थी।

कार्रवाई के दौरान लव निमेष जायसवाल के कब्जे से 54 गैस सिलेंडर, 7 रिफिलिंग नोजल (बंशी) और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन सहित अन्य उपकरण बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग कर नियमों की खुली अवहेलना की जा रही थी।

प्रशासन ने मौके से गुजर रही कोनी इंडेन की डिलीवरी वैन को रुकवाकर जब्त सिलेंडरों को अधिकृत एजेंसी को सौंपा, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को समाप्त किया जा सके।

इसके अलावा विजय स्टील नामक प्रतिष्ठान से भी अवैध रिफिलिंग से जुड़े उपकरण और सिलेंडर जब्त किए गए, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह गतिविधि एक संगठित नेटवर्क के रूप में संचालित हो रही थी।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि जनसुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS