Explore

Search

April 21, 2026 10:56 am

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर।राजधानी रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। थाना न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने महावीर नगर गुरुद्वारा के पास घेराबंदी कर यह कार्रवाई की।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ युवक मोबाइल फोन के माध्यम से क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और तीन आरोपियों को संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाया। तलाशी के दौरान उनके पास से सट्टा संचालन में उपयोग किए जा रहे मोबाइल फोन, नगद राशि और दो मोटर साइकिल बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में विनित रंगवानी उर्फ हनी 21 वर्ष दिन्नाशु रंगवानी उर्फ बब्बी 25 वर्ष और हर्षित मोटवानी 22 वर्ष शामिल हैं। तीनों आरोपी रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ में सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। इस आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जुआ एवं सट्टा संबंधी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं, शहर में अवैध सट्टेबाजी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS