Explore

Search

June 6, 2026 5:53 am

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में पांच न्यायाधीशों ने स्थायी न्यायाधीश पद की शपथ ली

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में सोमवार को आयोजित एक गरिमामय समारोह में पांच न्यायाधीशों ने स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। प्रातः 10:30 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत, न्यायमूर्ति राधाकिशन अग्रवाल, न्यायमूर्ति संजय कुमार जायसवाल, न्यायमूर्ति बिभू दत्ता गुरू एवं न्यायमूर्ति अमितेन्द्र किशोर प्रसाद ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

शपथ ग्रहण मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा उनके न्यायालय कक्ष में दिलाई गई। इस अवसर पर उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीश भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

उल्लेखनीय है कि विधि एवं विधायी कार्य विभाग, नई दिल्ली द्वारा जारी अधिसूचना के आधार पर इन न्यायाधीशों की स्थायी नियुक्ति की गई है।

समारोह में उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं सचिव, डिप्टी सॉलिसिटर जनरल, अतिरिक्त महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ताओं सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त रजिस्ट्रार जनरल, न्यायिक अकादमी, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी तथा प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS