Explore

Search

April 21, 2026 10:26 am

बिलासपुर में भूमिहार ब्राह्मण समाज ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, आज भव्य शोभायात्रा में होंगे शामिल

महमंद स्थित भूमिहार भवन में पूजा-अर्चना, शाम 4 बजे शीतला मंदिर चौक से निकलेगी शोभायात्रा, पुराना लक्ष्मी टॉकीज के पास होगा स्वागत

बिलासपुर। स्वामी सहजानंद सरस्वती भूमिहार ब्राह्मण समाज, बिलासपुर द्वारा भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर ग्राम महमंद स्थित भूमिहार भवन में जन्मोत्सव एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया और देश में सुख-शांति एवं समाज के उत्थान की कामना की।

पूजन उपरांत आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज, सर्व ब्राह्मण समाज एवं परशु सेना द्वारा आयोजित भव्य शोभायात्रा में सहभागिता करेगा। यह शोभायात्रा आज शाम 4 बजे शीतला मंदिर चौक, दयालबंद से प्रारंभ होगी। समाज द्वारा पुराना लक्ष्मी टॉकीज के सामने विप्रजनों का स्वागत किया जाएगा।

कार्यक्रम के सफल संचालन एवं शोभायात्रा में सहभागिता के संयोजन हेतु सचिव राजीव कुमार एवं सह सचिव प्रशांत सिंह को अधिकृत किया गया है। उनके नेतृत्व में ही स्वागत एवं सहभागिता का आयोजन संपन्न होगा।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष पीएन राय, रेलवे क्षेत्र संयोजक अमीर कुमार राय, संरक्षक पारस राय, उपाध्यक्ष अभय नारायण राय, सचिव राजीव कुमार, सह सचिव प्रशांत सिंह, आशुतोष प्रियदर्शी, कुंदन कुमार, मुरारी कुमार, विनय राय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर अमीर कुमार राय ने भगवान परशुराम के जीवन एवं आदर्शों पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में सह सचिव प्रशांत सिंह ने आभार प्रदर्शन करते हुए समाज के सभी लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भव्य शोभायात्रा में शामिल हों।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS