दुर्ग, 5 अप्रैल 2026। उत्तर प्रदेश हैंडबाल संघ द्वारा हैंडबाल एसोसिएशन इंडिया के तत्वावधान में 54वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन 30 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक फ्यूचर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, बरेली उत्तरप्रदेश में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य की 20 सदस्यीय महिला हैंडबाल टीम ने भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और कांस्य पदक हासिल किया।
प्रतियोगिता के प्रारंभिक दौर में छत्तीसगढ़ को पूल ई में गुजरात और उत्तराखंड के साथ रखा गया था। टीम ने अपने पहले मुकाबले में उत्तराखंड को 17-02 गोलों से पराजित किया, जबकि दूसरे मैच में गुजरात को 26-16 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
प्री-क्वार्टर फाइनल में छत्तीसगढ़ ने बिहार को 26-09 गोलों से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में पंजाब के खिलाफ 28-23 की जीत दर्ज कर टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मुकाबले में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ छत्तीसगढ़ को 18-32 से पराजय का सामना करना पड़ा, जिसके चलते टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। छत्तीसगढ़ को दिल्ली के साथ संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश ने फाइनल में उत्तर प्रदेश को पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया, जबकि उत्तर प्रदेश को रजत पदक मिला। इस प्रकार स्वर्ण पदक हिमाचल प्रदेश, रजत पदक उत्तर प्रदेश तथा कांस्य पदक छत्तीसगढ़ और दिल्ली को प्रदान किया गया।
छत्तीसगढ़ टीम कांस्य पदक विजेता के खिलाड़ी एवं अधिकारियो में अनिता, काजल, गौरव, प्रीति, मीनू, काजल, सुरक्षा, पंकज सांगवान, निक्की सभी द.पू.म. रेलवे, बिलासपुर भाविका रामटेके दुर्ग सोनिका, अनिका सीआईएसएफ, भिलाई हेमपुष्पा रायपुर रेणुका यादव दुर्ग कनक जोगी राजनांदगांव कनक माली कबीरधाम दिशा बोस दुर्ग सीमा साहू महासमुंद शामिल है।प्रशिक्षक श्रीमती जूनियट विनय द.पू.म. रेलवे, बिलासपुर प्रबंधक विजय बहादुर बीएसपी, भिलाई में कार्यरत है ।
छत्तीसगढ़ टीम की इस उपलब्धि पर संस्था के चेयरमेन विनोद चंद्राकर, अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिमन्यु मिश्रा, उपाध्यक्ष इमरान अली, डी.एस. क्रिस्टोफर, आशीष यादव, बीएसपी हैंडबाल क्लब के अध्यक्ष बी.डी. बाबू एवं सचिव अब्दुल रहीम, फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहसचिव एवं छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के संस्थापक सदस्य बशीर अहमद खान, महासचिव समीर खान, सहसचिव जितेन्द्र तिवारी, एस. प्रभाष, कोषाध्यक्ष विजय बहादुर सहित संघ के सभी पदाधिकारियों एवं विभिन्न खेल संगठनों ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
प्रधान संपादक


