Explore

Search

April 5, 2026 10:43 pm

तकनीकी और बेसिक पुलिसिंग से 20 दिन में मुंगेली पुलिस ने गुम युवती को ढूंढा

“एसएसपी आईपीएस भोजराम पटेल ने आमजन से की अपील बिना पुष्टि के किसी भी प्रकार की भ्रामक या आधारहीन खबरों पर विश्वास न करें तथा किसी भी जानकारी के लिए संबंधित थाना या पुलिस चौकी से संपर्क करें”

छत्तीसगढ़ 05 अप्रैल 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल के निर्देश पर थाना लालपुर पुलिस ने गुमशुदा युवती के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सकुशल बरामद कर लिया है। युवती के बालिग होने की पुष्टि होने के बाद उसे उसके इच्छानुसार युवक के संरक्षण में सौंप दिया गया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 15 मार्च 2026 को थाना लालपुर क्षेत्र के ग्राम गुरूवाईनडबरी से एक बालिग युवती के गुम होने की सूचना दर्ज की गई थी। मामले को गुम इंसान के रूप में कायम कर पुलिस द्वारा तकनीकी संसाधनों एवं पारंपरिक पुलिसिंग के माध्यम से पतासाजी की जा रही थी।

जांच के दौरान 04 अप्रैल 2026 को उक्त युवती भिलाई में ईलेश कुमार भास्कर (उम्र 23 वर्ष), निवासी गुरूवाईनडबरी के साथ पाई गई। पुलिस ने युवती को बरामद कर परिजनों की उपस्थिति में उसका कथन दर्ज किया। युवती ने अपने बयान में बताया कि वह बालिग है तथा अपनी स्वेच्छा से बिना किसी दबाव के ईलेश कुमार भास्कर के साथ मंदिर में विवाह कर चुकी है।युवती के कथन एवं उसकी आयु की पुष्टि के बाद उसे विधिवत युवक के संरक्षण में सौंप दिया गया।

सोशल मीडिया अफवाहों पर एसएसपी की अपील,इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक खबरों का किया खंडन

पुलिस अधीक्षक श्री पटेल ने जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को गुमशुदगी एवं अपहरण के मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।एसएसपी आईपीएस भोजराम पटेल ने आमजन से की अपील बिना पुष्टि के किसी भी प्रकार की भ्रामक या आधारहीन खबरों पर विश्वास न करें तथा किसी भी जानकारी के लिए संबंधित थाना या पुलिस चौकी से संपर्क करें।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS