Explore

Search

May 21, 2026 4:17 am

महानदी करही घाट पर अवैध रेत कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 5 वाहन जब्त

जांजगीर-चांपा।जिला प्रशासन सक्ती और थाना बिर्रा की संयुक्त टीम ने अवैध रेत उत्खनन व परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत माफियाओं पर शिकंजा कसा है। महानदी के करही घाट पर दबिश देकर अवैध भंडारण एवं परिवहन में संलिप्त पांच वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम करही तहसील हसौद, जिला सक्ती स्थित महानदी घाट में बड़े पैमाने पर अवैध रेत उत्खनन कर सीमावर्ती क्षेत्रों सक्ति और जांजगीर-चांपा में लगातार परिवहन किए जाने की सूचना मिल रही थी। इस पर पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 4 अप्रैल 2026 की रात गठित अंतर-जिला संयुक्त टीम ने करही घाट पहुंचकर कार्रवाई की। मौके पर अवैध रेत भंडारण एवं परिवहन में लगे पांच वाहनों को पकड़ा गया और उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, तहसीलदार हसौद श्रीमती गरिमा मनहर अनंत सहित राजस्व अमला तथा थाना प्रभारी बिर्रा निरीक्षक जय कुमार साहू, उपनिरीक्षक नरेन्द्र शुक्ला, प्रधान आरक्षक गौतम गोविन्द पाण्डेय, आरक्षक रघुवीर यादव और यू.के. कश्यप का विशेष योगदान रहा। पुलिस के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS