बिलासपुर, 05 अप्रैल 2026।हनुमान जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में तोरवा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपियो में प्रियांशु बोले, पिता अरुण बोले, उम्र 25 वर्ष, निवासी गुरुद्वारा के पास दयालबंद, थाना कोतवाली ओम बोले, पिता अरुण बोले, उम्र 23 वर्ष, निवासी गुरुद्वारा के पास दयालबंद, थाना कोतवाली के. राघवेन्द्र राव उर्फ सुरेश, पिता के. श्रीनिवास राव, उम्र 26 वर्ष, निवासी रिवर साइड होटल, तोरवा शामिल हैं ।गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण
02 अप्रैल 2026 को बिलासपुर शहर में हनुमान जयंती के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी। प्रार्थी सन्नी श्रीवास एवं उसका साथी सूरज साहू, निवासी चांटीडीह (सरकंडा), पेंडलवार अस्पताल तोरवा के पास रैली देख रहे थे।
इसी दौरान आरोपी प्रियांशु बोले अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे और साइड में हटने की बात को लेकर विवाद करने लगे। आरोपियों ने प्रार्थी एवं उसके साथी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। विवाद के दौरान आरोपी प्रियांशु बोले ने अपने पास रखे धारदार चाकू से सूरज साहू के पेट में वार कर दिया।
घायल सूरज साहू को तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
⸻
पुलिस कार्रवाई
घटना की सूचना पर थाना तोरवा में संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपते फिर रहे थे।
तोरवा पुलिस ने साइबर सेल की सहायता से आरोपियों की लोकेशन ट्रैक कर दिनांक 05 अप्रैल 2026 को कोतवाली क्षेत्र में दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रियांशु बोले के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया।तीनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रधान संपादक


