
“एसएसपी भोजराम पटेल ने हरविंदर सिंह समेत पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि आईजी के मार्गदर्शन और आधुनिक तकनीक के उपयोग से यह सफलता मिली है और आगे भी अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी”
छत्तीसगढ़ ।पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज आईपीएस रामगोपाल गर्ग की पहल पर विकसित त्रिनयन ऐप और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस भोजराम पटेल के प्रभावी नेतृत्व में मुंगेली पुलिस ने सेवानिवृत्त लेखापाल की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए 11 आरोपियों एवं 4 नाबालिगों को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी के निर्देश पर में गठित टीम की बड़ी सफलता
एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सुनियोजित तरीके से जांच करते हुए मामले की परतें खोलीं।
आईजी के त्रिनयन ऐप से मिला अहम सुराग

जांच के दौरान आईजी रेंज रामगोपाल गर्ग की पहल त्रिनयन ऐप के माध्यम से जिले के सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण किया गया। इससे संदिग्ध हुंडई ईऑन कार की पहचान हुई, जो मृतक का पीछा करती दिखाई दी। इसी सुराग के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई।
संपत्ति के लालच में परिजनों ने रची साजिश
जांच में खुलासा हुआ कि मृतक दामोदर राजपूत (62 वर्ष) की हत्या उनके सगे भाई, रिश्तेदारों और सहयोगियों ने संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से कराई। पारिवारिक विवाद का फायदा उठाकर सुपारी देकर अपहरण और हत्या की साजिश रची गई।
फर्जी दस्तावेज बनाकर बेटे को किया गया अलग

आरोपियों ने मृतक को उसके बेटे से खतरा बताकर करोड़ों की संपत्ति अपने नाम कराने के लिए फर्जी वचनपत्र-नोटरी तैयार किए।
हत्या के बाद शव को जंगल में दफनाया
आरोपियों ने सुनसान स्थान पर गला घोंटकर हत्या की और शव को कवर्धा जिले के पंडरिया क्षेत्र में नदी किनारे गड्ढे में दफन कर दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद किया।
प्रयागराज में मोबाइल फेंककर रचा भ्रम
घटना के बाद आरोपियों ने मृतक का मोबाइल प्रयागराज ले जाकर गंगा नदी में फेंक दिया, ताकि मामला भटकाया जा सके।
नकदी और वाहन जब्त
पुलिस ने 96 हजार रुपये नकद, एक हुंडई ईऑन कार, एक टाटा स्पेशियो गोल्ड, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी जब्त की है।
कानूनी कार्रवाई जारी
थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 40/26 के तहत धारा 61(2), 103(1), 140(2), 238 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना जारी है।
एसएसपी भोजराम पटेल ने टीम की सराहना की
एसएसपी भोजराम पटेल ने डीएसपी हरविंदर सिंह समेत पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि आईजी के मार्गदर्शन और आधुनिक तकनीक के उपयोग से यह सफलता मिली है और आगे भी अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रधान संपादक


