
“यह घटना मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील कार्यशैली और आमजन की समस्याओं के प्रति उनकी त्वरित प्रतिक्रिया का सशक्त उदाहरण है”
रायपुर, 30 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय दिया। राजधानी रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दिव्यांग नागरिक की समस्या न केवल सुनी, बल्कि तत्काल उसका समाधान भी सुनिश्चित किया।
कायस्थ मंगल भवन के लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय की नजर पहली पंक्ति में बैठे चंदखुरी निवासी दिव्यांग चंदूलाल वर्मा पर पड़ी। सुरक्षा घेरे के बीच भी उन्होंने मानवता को प्राथमिकता देते हुए सुरक्षाकर्मियों को निर्देशित किया कि चंदूलाल को मंच तक लाया जाए।
मंच पर पहुंचकर चंदूलाल ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि वे पहले राजमिस्त्री का कार्य करते थे, लेकिन डायबिटीज के कारण पैरों में गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई, जिससे वे काम करने में असमर्थ हो गए हैं। उन्होंने बैटरी चालित ट्राईसिकल की आवश्यकता जताई।
मुख्यमंत्री श्री साय ने पूरी संवेदनशीलता के साथ उनकी बात सुनी और तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि उन्हें शीघ्र मोटराइज्ड ट्राईसिकल उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतीक बैस ने चंदूलाल वर्मा को ट्राईसिकल प्रदान किया।
ट्राईसिकल मिलने के बाद भावुक चंदूलाल वर्मा ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मुझे उम्मीद नहीं थी कि इतनी जल्दी मेरी समस्या का समाधान हो जाएगा। विष्णु भईया का बहुत-बहुत धन्यवाद।”
प्रधान संपादक


