Explore

Search

March 28, 2026 8:57 pm

डिजिटल मीडिया में नई शुरुआत: CBN 36 का नया ऑफिस शुरू, भव्य उद्घाटन में जुटे दिग्गज पत्रकार

बिलासपुर ।अग्रसेन चौक स्थित कुबेर प्लाजा में हिंदी डिजिटल समाचार पोर्टल CBN 36 के नए कार्यालय का शुक्रवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। पोर्टल के संपादक राहुल शुक्ला ने फीता काटकर नए परिसर में प्रवेश किया और भगवान गणेश व मां सरस्वती के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। यह कार्यालय है।

उद्घाटन समारोह सादगी और औपचारिकता के साथ आयोजित किया गया, जिसमें पत्रकारिता और समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इसे डिजिटल पत्रकारिता के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार रवि शुक्ला, सत्यप्रकाश पांडेय और सौरभ सिंह समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे । अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि बदलते समय में डिजिटल मीडिया की भूमिका लगातार बढ़ रही है और ऐसे में विश्वसनीय समाचार प्लेटफॉर्म की आवश्यकता पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।

CBN 36 को छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में व्यापक रूप से पढ़े जाने वाले समाचार पोर्टलों में शामिल किया जाता है। यह पोर्टल अपने पाठकों तक तथ्यपरक, संतुलित और भरोसेमंद खबरें पहुंचाने का दावा करता है। माना जा रहा है कि नए कार्यालय के शुरू होने से पोर्टल की कार्यक्षमता और दायरा दोनों बढ़ेंगे। साथ ही, यह कदम क्षेत्रीय पत्रकारिता को डिजिटल माध्यम में और मजबूत करने की दिशा में अहम साबित हो सकता है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS