Explore

Search

March 19, 2026 11:08 pm

जामुल पुलिस की कार्रवाई: 5 किलो से अधिक गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, 19 मार्च 2026। जिले के जामुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 5 किलो 876 ग्राम गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 93 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 मार्च को दोपहर लगभग 2:25 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खेरधा निवासी एक व्यक्ति शीतला तालाब के पास अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना मिलते ही जामुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे तत्परता से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दिलावर अली (38 वर्ष), निवासी खेरधा बाजार चौक, थाना जामुल, जिला दुर्ग बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक प्लास्टिक बोरी में रखे 5 किलो 876 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) और 27(क) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से मादक पदार्थों की बिक्री कर रहा था। इस कार्रवाई में थाना जामुल के प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं एसीसीयू की संयुक्त भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की जानकारी तत्काल पुलिस को दें और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS