Explore

Search

March 19, 2026 2:59 pm

बिलासपुर में नशे में ड्राइविंग पर कड़ा प्रहार: 913 चालकों पर कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों के वाहन होंगे नीलाम

“डीआईजी एवं एसएसपी आईपीएस रजनेश सिंह की कड़ी चेतावनी,नशे की हालत में दुर्घटना करने वालों पर केवल मोटर व्हीकल एक्ट ही नहीं, बल्कि आपराधिक धाराओं में भी होगा अपराध दर्ज कि जिससे सजा और कड़ी हो सकती है”

छत्तीसगढ़।बिलासपुर शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में जनवरी से अब तक 913 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है। सभी मामलों को न्यायालय भेजा गया है, जहां आरोपियों पर भारी जुर्माना लगाया जा रहा है।

एसएसपी रजनेश सिंह ने स्पष्ट किया है कि जो वाहन चालक अपने जब्त वाहन न्यायालय से नहीं छुड़ाएंगे, उनके वाहनों की जल्द नीलामी की जाएगी। इस निर्णय से लापरवाह चालकों में हड़कंप मच गया है।

अभियान के तहत केवल नशे में ड्राइविंग ही नहीं, बल्कि तेज रफ्तार, लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाना, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के सफर, ट्रिपल सवारी, गलत दिशा में वाहन चलाना और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का उपयोग जैसे उल्लंघनों पर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि ये सभी कारण सड़क हादसों के प्रमुख वजह बन रहे हैं।

एसएसपी सिंह ने यह भी चेतावनी दी है कि नशे की हालत में दुर्घटना करने वालों पर केवल मोटर व्हीकल एक्ट ही नहीं, बल्कि आपराधिक धाराओं में भी केस दर्ज किया जाएगा, जिससे सजा और कड़ी हो सकती है।

शादी-विवाह के मौसम में सड़कों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार, लापरवाही की एक छोटी सी गलती न केवल चालक बल्कि अन्य राहगीरों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है।

आईटीएमएस आइटीएमएस के जरिए भी निगरानी बढ़ाई गई है, जिससे नियम तोड़ने वालों पर ऑनलाइन चालान की कार्रवाई की जा रही है। खासकर शाम और रात के समय विशेष चेकिंग अभियान चलाकर अधिक से अधिक उल्लंघनकर्ताओं को चिन्हित किया जा रहा है।

एएसपी यातायात रामगोपाल करियारे ने साफ संदेश दिया है कि नियम तोड़ेंगे तो कार्रवाई तय है, लेकिन नियम मानेंगे तो जीवन सुरक्षित रहेगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS