Explore

Search

August 6, 2026 11:32 am

वीडियो: तेज रफ्तार बस की टक्कर से स्कूली छात्र की मौत, अनियंत्रित बस सड़क से उतरी

बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र के सांधीपारा में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सातवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से छात्र की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई, जबकि हादसे के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर बाड़ी में जा घुसी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर मरच्यूरी भेज दिया है।



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सांधीपारा निवासी रामकिशोर पटेल का 12 वर्षीय बेटा जयवंत पटेल भेड़मुड़ा स्थित स्कूल में कक्षा सातवीं का छात्र था। बुधवार सुबह वह रोज की तरह साइकिल से स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। बताया जा रहा है कि गांव के पेट्रोल पंप के पास वह सड़क पार कर रहा था, तभी कोरबा की ओर जा रही तेज रफ्तार बस के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बस चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस सड़क से उतरकर पास की बाड़ी में जा घुसी। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री घबराकर बस से उतर गए और मौके पर चीख-पुकार की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घायल छात्र की मदद के प्रयास किए। इसी दौरान हादसे के बाद बस चालक और क्लीनर मौके से फरार हो गए। सूचना पर रतनपुर थाना पुलिस की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची। रतनपुर थाना प्रभारी अंशिका जैन (आईपीएस) ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया है। वहीं बस को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक व क्लीनर की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बस में सवार यात्रियों को अन्य वाहनों के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना कराया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS