Explore

Search

September 22, 2026 10:26 pm

नशे के सौदागरों में बिलासपुर पुलिस का खौफ: 25 लाख का गांजा छोड़कर भागे तस्कर

“जिले में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन अभियान ,तस्करों में भय का माहौल,सकरी थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ छोड़कर भागा गांजा तस्कर”

छत्तीसगढ़ ।बिलासपुर जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई का असर अब जमीन पर साफ दिखाई देने लगा है। पुलिस की लगातार दबिश और कड़ी निगरानी के चलते नशा तस्करों में ऐसा खौफ है कि वे मादक पदार्थ से भरी गाड़ी तक छोड़कर भागने को मजबूर हो रहे हैं। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस रजनेश सिंह के निर्देश पर चल रहे अभियान के बीच सकरी थाना क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है।

इस मामले में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 15 मार्च 2026 को थाना सकरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भरनी मेला ग्राउंड, पिंडारी मोड़ के पास एक वाहन पिछले दो दिनों से लावारिस हालत में खड़ा है। सूचना मिलते ही सकरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और संदिग्ध वाहन की जांच शुरू की।

जांच के दौरान वाहन से गांजा जैसी तेज गंध आने पर पुलिस ने बारीकी से तलाशी ली। तलाशी में पता चला कि वाहन क्रमांक CG 29 A 3487 टाटा Ace में अज्ञात आरोपी ने गाड़ी के नीचे विशेष रूप से चैंबर बनाकर गांजा छिपा रखा था।

सकरी पुलिस ने वाहन से लगभग 40 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत 25,20,000 बताई जा रही है। सकरी पुलिस ने वाहन और मादक पदार्थ को विधिवत जब्त कर लिया है तथा अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जिले में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में की जा रही सख्त कार्रवाई के चलते तस्करों में भय का माहौल है और वे मादक पदार्थ तक छोड़कर भागने को मजबूर हो रहे हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS