Explore

Search

February 21, 2026 7:52 pm

स्वामी सहजानंद सरस्वती जन्म जयंती समारोह एवं निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर रविवार को

बिलासपुर, 21 फरवरी 2026।स्वामी सहजानंद सरस्वती भूमिहार ब्राम्हण समाज, बिलासपुर द्वारा स्वामी सहजानंद सरस्वती की जन्म जयंती के अवसर पर रविवार, 22 फरवरी को प्रातः 10.30 बजे भूमिहार ब्राम्हण भवन, महमंद में समारोह का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर समाज की ओर से वृहद निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।

निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर विनायक नेत्रालय के वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. ललित माखिजा के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। जयंती समारोह के मुख्य अतिथि एवं प्रमुख वक्ता वाराणसी के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉ. राघवशरण शर्मा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ सदस्य आर.पी. सिंह करेंगे।

समारोह में समाज के अध्यक्ष नवीन सिंह, संरक्षकगण, पदाधिकारी, ग्राम पंचायत महमंद के सरपंच, समाज के वरिष्ठ चिकित्सक एवं अधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

इस संबंध में समाज के सचिव राजीव कुमार ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि डॉ. राघवशरण शर्मा स्वामी सहजानंद सरस्वती के जीवन एवं विचारों पर आधारित कई पुस्तकों के लेखक हैं, जिन्हें इस अवसर पर विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। सचिव ने समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर स्वामीजी के जीवन दर्शन को जानने तथा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि डॉ. राघवशरण शर्मा द्वारा लिखित एवं संपादित प्रमुख पुस्तकों में स्वामी सहजानंद सरस्वती रचनावली, आचार्य नरेन्द्र देव रत्नावली, जंगे आजादी में मुस्लिम समाज, भारत के प्रख्यात ऋषि, वृहत्तर ब्राम्हण समाज, जंगे आजादी में ब्राम्हण समाज, शहीद भगत सिंह: अनछुए पहलू, किसान आंदोलन का संक्षिप्त इतिहास, ब्रह्मर्षि वंश विस्तार, क्रांति और संयुक्त मोर्चा, किसान पाठशाला, महानायक सुभाषचंद्र बोस, युग पुरुष डॉ. श्रीकृष्ण सिंह—प्रबल राष्ट्रवादी सहित कई कृतियाँ शामिल हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS