वर्धा। स्व. नरहर कुरुंदकर के स्मृति दिन के अवसर पर महात्मा गांधी अन्तरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय, वर्धा के प्रोफेसर तथा अखिल भारतीय राष्ट्रवादी लेखक संघ के संस्थापक प्रो. आनन्द पाटील एवं उनकी पत्नी डॉ. अनिता पाटील द्वारा विश्वविद्यालय परिसर स्थित अपने आवास ‘शाकुंतलम्’ में पाठक मंच शाकुंतलम् वाचन कट्टा’ की नई पहल का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर स्व. नरहर कुरुंदकर के निबंध संग्रह ‘अन्वय’ से ‘धर्म और मन’ शीर्षक निबंध का वाचन किया गया तथा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत आरंभ हुआ।
उपक्रम के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए प्रो. आनन्द पाटील ने कहा कि “मराठी साहित्य अत्यंत समृद्ध है। मराठी पढ़ने की रुचि विकसित हो इसी उदात्त उद्देश्य से ‘शाकुंतलम् वाचन कट्टा’ आरंभ किया गया है। इसके माध्यम से मराठी के कवि, कथाकार, नाटककार, विचारक तथा अनूदित साहित्य का परिचय विशेषतः हिंदी जगत में कार्यरत मित्रों तक पहुँचाया जाएगा।

कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार द्वारा गठित स्व. नरहर कुरुंदकर प्रतिष्ठान समिति के सदस्य डॉ. बालाजी चिरडे, प्रो. दिगंबर तंगलवाड, मराठी कवयित्री डॉ. मीरा निचळे, डॉ. शैलेश मरजी कदम, डॉ. कोमल कुमार परदेसी, डॉ. ज्ञानेश्वर बहुरूपे, डॉ. प्रमोद आचेगावे, बुद्धदास मिरगे, वैजनाथ धाकपाडे, डॉ. पंकज चौधरी, संघर्ष डहाके, सोहेल अलि, आशुतोष दुबे, अंकिता ढगे, प्रगति तेलंग, आदित्यनाथ चौधरी, प्रज्ज्वल सिंह, शिव चूड़ामणि झांकर, अभिशेष गुप्ता सहित विश्वविद्यालय तथा वर्धा जिले के प्राध्यापक, शोधार्थी एवं साहित्यप्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
प्रधान संपादक


