Explore

Search

February 20, 2026 8:06 am

शराब को लेकर विवाद, युवक पर धारदार हथियार से हमला

बिलासपुर। तोरवा क्षेत्र में शराब को लेकर हुए विवाद के बाद युवक पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बीच-बचाव करने आए उसके दोस्त को भी चोटें आई हैं। घायल युवक का उपचार सिम्स अस्पताल में कराया गया, जिसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।


चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम मगरउछला में रहने वाले दिलीप रात्रे (27) अपने बड़े भाई सतीश रात्रे की इलेक्ट्रॉनिक दुकान पोड़ी में काम करता है। वह गुरुवार की रात करीब आठ बजे वह अपने दोस्तों आर्यन नेताम और रितेश प्रजापति के साथ मोटरसाइकिल से इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने बिलासपुर आया था। इसी दौरान तीनों शराब पीने के लिए गए और देवरीखुर्द स्थित शराब दुकान से शराब खरीदी। शराब खरीदने के बाद उसका दोस्त आर्यन नेताम शराब पीने से मना करने लगा। इस पर दिलीप ने कहा कि यदि आर्यन शराब नहीं पिएगा तो कोई भी शराब नहीं पिएगा और गुस्से में शराब की बोतल को जमीन पर पटक दिया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति पर शराब के छींटे पड़ गए, जिससे वह नाराज हो गया। उस व्यक्ति ने गुस्से में दिलीप रात्रे के साथ मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट से दिलीप के आंख में चोट आई। इसके बाद दिलीप ने मारपीट करने वाले से माफी मांगकर मामला शांत करने का प्रयास किया और दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पीड़ित के अनुसार, कुछ दूर आगे रोड के पास वही व्यक्ति अपने दो अन्य साथियों के साथ दोबारा पहुंचा और फिर से गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने अपने पास रखे धारदार हथियार से दिलीप के कमर में हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई और खून निकलने लगा। इस दौरान दिलीप का दोस्त आर्यन नेताम बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। इस मारपीट में आर्यन के आंख और गले के पास चोटें आई हैं। इसके बाद घायल दिलीप को उसके दोस्तों द्वारा सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक इलाज कराया। इलाज के बाद दिलीप रात्रे अपने दोस्तों आर्यन नेताम और रितेश प्रजापति के साथ तोरवा थाना पहुंचा और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित ने यह भी बताया कि मारपीट के दौरान उसके गले में पहना हुआ चांदी का माला कहीं गिर गया, जो अब तक नहीं मिला है। उसने पुलिस को बताया कि हमलावर युवक सफेद शर्ट पहना था। इसके आधार पर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज लिया है। इसके सहारे हमलावर की पहचान की जा रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS