Explore

Search

May 30, 2026 7:04 pm

स्कूटी सवार महिला के गले से चेन लूटने का प्रयास, गिरकर हुई घायल

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकर नगर नकटी भवानी मंदिर के पास गुरुवार की शाम एक महिला से झपटमारी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार शाम करीब छह बजे की बताई जा रही है। झपटमारी की कोशिश में महिला के कंधे में हल्की चोट आई है। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पतासाजी की जा रही है।

एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली महिला गुरुवार की शाम स्कूटी से अपने अपने घर सिरगिट्टी की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से स्कूटी में सवार दो अज्ञात युवक आए। युवकों ने पीड़िता के पास पहुंचते ही झपटमारी की नीयत से उसके गले की ओर हाथ बढ़ाया। अचानक हुए इस प्रयास से महिला घबरा गई और संतुलन बिगड़ने के कारण उसे कंधे में हल्की चोट आई। हालांकि आरोपी किसी तरह की बड़ी वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने इसकी सूचना तोरवा थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने लूट के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई गई है। इसके साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों का फुटेज लिया गया है। इसके सहारे बदमाशों की पतासाजी की जा रही है। घटना के दूसरे दिन भी बदमाशों का सुराग नहीं मिल पाया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS