Explore

Search

January 25, 2026 10:07 pm

नितिन नबीन के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर विधायक सुशांत शुक्ला ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी रह चुके नितिन नबीन को सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के अवसर पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने नई दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला ने नितिन नबीन को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को नई मजबूती मिलेगी और भाजपा देशभर में जनसेवा व राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन नबीन का संगठनात्मक अनुभव पार्टी के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगा।

भेंट के दौरान संगठनात्मक विषयों पर चर्चा भी हुई। नितिन नबीन ने शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से भाजपा जनआकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करती रहेगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS