Explore

Search

January 13, 2026 11:56 am

घर बैठे टैक्स भुगतान की सुविधा, नगर निगम का डिजिटल कदम

बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रॉपर्टी टैक्स भुगतान की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल कर दिया है। अब शहरवासियों को टैक्स जमा करने के लिए निगम कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। नागरिक घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से आसानी से प्रॉपर्टी टैक्स का ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए नगर निगम ने विशेष ऑनलाइन पोर्टल और व्हाट्सऐप चैटबॉट की सुविधा शुरू की है, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होगी।



नगर निगम द्वारा विकसित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करदाता अपने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स का विवरण देख सकते हैं और उसी समय भुगतान भी कर सकते हैं। पोर्टल पर भुगतान की प्रक्रिया बेहद सरल रखी गई है। करदाता को केवल अपनी प्रॉपर्टी आईडी, नाम और वार्ड नंबर दर्ज करना होता है। इसके बाद संबंधित प्रॉपर्टी का पूरा विवरण स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाता है, जिसमें बकाया राशि, भुगतान की स्थिति और अन्य जानकारियां शामिल रहती हैं। ऑनलाइन भुगतान पूरा होते ही करदाता को पीडीएफ फॉर्मेट में रसीद उपलब्ध हो जाती है, जिसे डाउनलोड या प्रिंट कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है। निगम प्रशासन के अनुसार पोर्टल पूरी तरह सुरक्षित है और डिजिटल भुगतान में किसी भी तरह की परेशानी भी नंबर जारी किया गया है। इस नंबर को सेव करने के बाद नागरिक व्हाट्सऐप पर हाय या नमस्ते लिखकर मैसेज भेज सकते हैं। इसके जवाब में ऑटोमेटेड मैसेज के जरिए विभिन्न सेवाओं के विकल्प मिलेंगे, जिनमें प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़ी जानकारी और भुगतान की सुविधा शामिल है। यह व्हाट्सऐप चैटबॉट एआई आधारित तकनीक पर कार्य करता है, जिससे नागरिकों को तेज और सटीक जानकारी मिलती है। खासकर बुजुर्गों, कामकाजी लोगों और दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के लिए यह सुविधा बेहद उपयोगी साबित हो रही है। नगर निगम का यह डिजिटल कदम टैक्स भुगतान में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ टैक्स संग्रहण को भी अधिक प्रभावी बनाएगा। साथ ही कागजी कार्यवाही में कमी आने से यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है। निगम अधिकारियों का मानना है कि अधिक से अधिक नागरिक डिजिटल माध्यम अपनाएंगे तो शहर के विकास कार्यों के लिए संसाधन जुटाना और आसान होगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS