Explore

Search

January 18, 2026 10:25 am

खोखरा स्थित आश्रम में मनाया गया डॉक्टर चरण दास महंत जी का जन्मदिन

खोखरा में स्थित आश्रम में डॉक्टर चरण दास महंत जी का जन्मदिन श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम परिसर में भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, पूर्व सभापति रामविलास राठौर, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सीमा राजू शर्मा, जिला महामंत्री अजीत सिंह राणा, प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की सचिव मुस्कान परवीन, गार्गी तिवारी, दिनेश महंत, परमेश्वर निर्मले, महेश कुमार खरे, गुड्डा आशना, शेषनाथ टंडन, परमेश्वर राठौर, अधिवक्ता रामकुमार यादव, अनिल कहरा, छतराम साहू सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

जन्मदिन के अवसर पर मनका दाई मंदिर में पूजा-अर्चना कर महंत जी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई तथा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत शाम 4 बजे भीमा तालाब के समीप स्थित बाबा भैरवनाथ एवं शनि देव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया।आयोजन शांतिपूर्ण एवं धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS