Explore

Search

January 18, 2026 11:08 am

धान खरीदी को लेकर राज्य सरकार का बड़ा निर्णय,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि किसानों की सुविधा और पारदर्शी व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

तूहर टोकन ऐप अब 24 घंटे उपलब्ध, समय की बाध्यता समाप्त

रायपुर, 13 दिसंबर 2025।प्रदेश के किसानों को धान विक्रय में सुविधा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने तूहर टोकन प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब तूहर टोकन ऐप को 24×7 उपलब्ध करा दिया गया है। इसके तहत किसानों को टोकन काटने के लिए किसी निर्धारित समय की बाध्यता नहीं रहेगी और वे दिन-रात कभी भी अपनी सुविधा के अनुसार टोकन बुक कर सकेंगे।

सरकारी निर्णय के अनुसार किसान अब 13 जनवरी तक आगामी 20 दिनों के लिए टोकन प्राप्त कर सकेंगे। इससे धान विक्रय की पूर्व योजना बनाने में आसानी होगी तथा टोकन लेने के दौरान भीड़ और तकनीकी दबाव की समस्या में कमी आने की उम्मीद है।

इसके साथ ही 2 एकड़ एवं 2 एकड़ से कम रकबा वाले किसानों को विशेष राहत देते हुए उन्हें 31 जनवरी तक तूहर टोकन ऐप के माध्यम से टोकन लेने की सुविधा दी गई है। यह निर्णय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर लिया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि टोकन प्रत्येक सहकारी समिति को आबंटित निर्धारित सीमा के भीतर ही जारी किए जाएंगे। किसानों से अपील की गई है कि वे समय रहते टोकन प्राप्त कर धान विक्रय प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरा करें।

इस संबंध में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि किसानों की सुविधा और पारदर्शी व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। टोकन प्रणाली को 24 घंटे उपलब्ध कराने और समय की बाध्यता समाप्त करने का निर्णय इसी दिशा में उठाया गया कदम है। लघु एवं सीमांत किसानों के लिए अतिरिक्त समय सीमा वास्तविक राहत प्रदान करेगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS