Explore

Search

November 28, 2025 3:04 am

बिलासपुर: लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन को विधायक अटल श्रीवास्तव का समर्थन

छत्तीसगढ़ ।बिलासपुर के लिंगियाडीह क्षेत्र में चल रहे लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन को कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने समर्थन दिया। उन्होंने धरने पर बैठी महिलाओं और स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर उनकी मांगों को सुना।

विधायक अटल श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार गरीबों को उजाड़कर व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी कर रही है।उन्होंने कहा कि लिंगियाडीह में रहने वाले अधिकांश परिवार मजदूरी करने वाले हैं और चार दशकों से यहां बसे हुए हैं।

अटल श्रीवास्तव के अनुसार लगभग 40 वर्ष पहले कांग्रेस सरकार के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह ने यहां के परिवारों को पट्टा दिया था। आज वही परिवार सौंदर्यीकरण और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स निर्माण के नाम पर विस्थापन के खतरे का सामना कर रहे हैं।

प्रशासन की नोटिस से बढ़ी नाराज़गी

लिंगियाडीह और दुर्गा नगर क्षेत्र के कई परिवारों को मकान खाली करने की नोटिस जारी की गई है, जिसके चलते स्थानीय लोगों में आक्रोश है। निवासी पिछले चार दिनों से सांकेतिक धरना दे रहे हैं।

विधायक ने कहा कि प्रभावित लोगों को सौंदर्यीकरण नहीं सुरक्षित आवास की ज़रूरत है” और इस मामले में आगे कानूनी लड़ाई भी लड़ी जाएगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस आंदोलनकारी परिवारों के साथ खड़ी है।

आंदोलन में कई स्थानीय प्रतिनिधि भी शामिल

धरना स्थल पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक अध्यक्ष दीक्षित, दिलीप पाटिल सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS