Explore

Search

October 23, 2026 8:33 am

श्रीवास भवन में प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न

बिलासपुर। श्रीवास भवन बिलासपुर में शिव हनुमान और सेन जी महाराज के मंदिर का विधिवत स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा समारोह श्रद्धा और भक्ति के माहौल में सम्पन्न हुआ। इसी अवसर पर स्वर्गीय बलदाऊ प्रसाद श्रीवास रहगी वाले की स्मृति में निर्मित अतिरिक्त कक्ष का गृह प्रवेश भी किया गया।

पूजा-अर्चना एवं प्राण-प्रतिष्ठा का विधान पं. अशोक महाराज तथा पं. अभिषेक महाराज नेवरा वाले द्वारा संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में राजकुमारी श्रीवास रोशन श्रीवास सहेतर श्रीवास मोहन श्रीवास चंदा श्रीवास तथा दीपक श्रीवास उपस्थित रहे। इन्हीं के द्वारा भगवान शिव श्री सेन जी महाराज तथा बजरंग बली की प्रतिमाओं का मंदिर हेतु दान किया गया।

कार्यक्रम के पूर्व गायत्री परिवार द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं युवा एवं समाजजन सम्मिलित हुए। पूरे आयोजन स्थल पर धार्मिक अनुष्ठान, मंत्रोच्चार और भक्ति संगीत की गूंज बनी रही।

इस अवसर पर समाज के संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास उपाध्यक्ष लक्ष्मी श्रीवास सचिव चंद्रमणि श्रीवास कोषाध्यक्ष संतोष श्रीवास सह-कोषाध्यक्ष बसंत श्रीवास सह-सचिव सुमित श्रीवास महिला प्रकोष्ठ युवा प्रकोष्ठ एवं सभी इकाइयों के वरिष्ठजन व समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।मंदिर की स्थापना एवं गृह प्रवेश समारोह के साथ ही श्रीवास समाज ने पारंपरिक संस्कृति और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS