Explore

Search

January 18, 2026 10:46 am

19 नवंबर को परशुराम प्रतिमा अनावरण, नगर पालिका शाला का नामकरण भी संभव

छत्तीसगढ़ मुंगेली ।शहर में 19 नवंबर का दिन खास होने जा रहा है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मुंगेली आगमन पर पुराने बस स्टैंड में भगवान परशुराम जी की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर ब्राह्मण समाज की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है।

इधर लंबे समय से लंबित नगर पालिका शाला के नामकरण को लेकर भी उम्मीदें बढ़ गई हैं। जानकारी के अनुसार शाला का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पं. हीरालाल दुबे के नाम पर रखने की सभी प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। नगर पालिका परिषद से प्रस्ताव भी पारित किया जा चुका है। अब केवल औपचारिक घोषणा होना शेष है।

ब्राह्मण समाज का मानना है कि डिप्टी सीएम अरुण साव जो स्वयं मुंगेली के मूल निवासी हैं अपने प्रवास के दौरान प्रतिमा अनावरण के साथ शाला के नामकरण की घोषणा करके स्वतंत्रता सेनानी पं. हीरालाल दुबे के सम्मान में महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं।

कार्यक्रम को लेकर शहर में उत्साह है और बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS