Explore

Search

November 17, 2025 11:59 am

सीवीओ, कोल इंडिया ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने किया दीपका क्षेत्र का दौरा

मेगाप्रोजेक्ट्स के अधिकारियों से सतर्कता पर संवाद जो जीता वही कोल इंडियन का दिया संदेश

कोरबा। कोल इंडिया लिमिटेड के मुख्य सतर्कता अधिकारी सीवीओ ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने मंगलवार को एसईसीएल के दीपका क्षेत्र का दौरा किया। यह उनके एसईसीएल प्रवास का दूसरा दिन था। दौरे के दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की और खदान के माइन व्यू पॉइंट से चल रहे खनन कार्यों की समीक्षा की।

माइन योजना का अवलोकन करते हुए श्री त्रिपाठी ने खदान की भावी परियोजनाओं की जानकारी ली और अधिकारियों से पारदर्शिता एवं सतर्कता के साथ कार्य करने का आग्रह किया।

एक पेड़ माँ के नाम और एक पेड़ सतर्कता के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण

इस मौके पर उन्होंने नए साइलो परिसर के पास पौधरोपण किया। पर्यावरण प्रबंधक सुश्री कीर्ति केजी से बातचीत में उन्होंने कहा कि उद्योगों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी संगठन को नई दिशा दे रही है।

अधिकारियों को दिया प्रेरक संदेश

खदान निरीक्षण के बाद सीवीओ त्रिपाठी ने दीपका, गेवरा, कुसमुण्डा और कोरबा क्षेत्रों के अधिकारियों के साथ संवाद सत्र में हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि हर कोल इंडियन देश की प्रगति का मजबूत स्तंभ है। डर को त्यागकर निडर होकर कार्य करें।अपने प्रेरक नारे जो जीता वही कोल इंडियन को दोहराते हुए उन्होंने सभी को सतर्कता उत्कृष्टता और ईमानदारी के साथ काम करने का आह्वान किया।इस अवसर पर निदेशक तकनीकी-संचालन एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS