Explore

Search

October 9, 2026 11:43 pm

संगठन सृजन अभियान से कार्यकर्ताओं में उत्साह, जिला अध्यक्ष चयन में बढ़ी भागीदारी -अटल श्रीवास्तव

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत राष्ट्रीय कांग्रेस ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए 17 राष्ट्रीय नेताओं को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है। इनके साथ प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेताओं को जिलेवार जोड़ा गया है ताकि संगठनात्मक प्रक्रिया को मजबूती दी जा सके।

नारायणपुर सुकमा बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों के लिए तेलंगाना कांग्रेस नेता एवं राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अजमतुल्लाह हुसैनी को राष्ट्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उनके साथ विधायक अटल श्रीवास्तव, विधायक कुंवर सिंह निषाद और विधायक रामकुमार यादव को प्रदेश स्तर के पर्यवेक्षक के रूप में जोड़ा गया है।

4 से 7 अक्टूबर तक कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव राष्ट्रीय पर्यवेक्षक अजमतुल्लाह हुसैनी के साथ नारायणपुर और सुकमा जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठकें आयोजित की गईं और पार्टी के दिशा-निर्देशों के अनुसार रायशुमारी की गई। वरिष्ठ कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती एवं जिला अध्यक्ष चयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस अभियान से निश्चित रूप से संगठन और अधिक सशक्त होगा।

चार दिवसीय दौरे के पश्चात अटल श्रीवास्तव बिलासपुर लौट आए। इस दौरे में उनके साथ विधायक कुंवर सिंह निषाद, विधायक रामकुमार यादव और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आर.पी. सिंह शामिल रहे।

स्थानीय कांग्रेस विधायक एवं पूर्व विधायकों ने भी सक्रिय रूप से भागीदारी निभाई।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS