Explore

Search

December 7, 2025 10:34 am

मृतक के नाम पर फर्जी पॉवर ऑफ अटर्नी बनवाने वाले दो भू-माफिया गिरफ्तार, दो फरार

जशपुर।जशपुर पुलिस ने भू-माफियाओं पर बड़ी कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने मृतक व्यक्ति के नाम से जाली आधार कार्ड व दस्तावेज तैयार कर जमीन की पॉवर ऑफ अटर्नी बनवा ली थी।

एसएसपी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गम्हरिया निवासी महेश राम ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत व न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया था। महेश राम ने बताया कि उसके पिता सोमरा राम की मृत्यु वर्ष 2014 में हो चुकी थी, बावजूद इसके कुछ भू-माफियाओं ने उनके नाम से फर्जी दस्तावेज बनवाकर कृषि भूमि बेचने की साजिश रची।

जांच के बाद पता चला कि आरोपियों आनंद खलखो जितेंद्र कुमार शर्मा रामलाल और अघनु राम ने मृतक सोमरा राम के नाम से जाली आधार कार्ड बनवाया, जिसमें फोटो अघनु राम का था। इसके बाद अघनु राम ने स्वयं को सोमरा राम बताकर उप पंजीयक कार्यालय कुनकुरी में जमीन बिक्री के लिए पॉवर ऑफ अटर्नी जारी कर दी।

पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए जितेंद्र कुमार शर्मा (34 वर्ष निवासी दरबारीटोली जशपुर) और अघनु राम (58 वर्ष, निवासी टंगरा टोली जशपुर) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि मुख्य साजिशकर्ता आनंद खलखो और रामलाल अभी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि पैसों के लालच में उन्होंने यह काम किया।

इनकी रही अहम भूमिका 

इस कार्रवाई में थाना कुनकुरी प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार यादव उप निरीक्षक राकेश सिंह एएसआई ईश्वर प्रसाद वारले प्रधान आरक्षक दलेश्वर यादव आरक्षक चंद्रशेखर बंजारे और प्रवीण टोप्पो की अहम भूमिका रही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि मृत व्यक्ति के नाम पर जालसाजी कर पॉवर ऑफ अटर्नी लेने का यह गंभीर मामला है। दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और फरार आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS