Explore

Search

December 11, 2025 2:56 am

ट्रेन में बड़ी चोरी, ITBP जवानों की दो पिस्टल और 26 कारतूस गायब

बिलासपुर।बिलासपुर रेल मार्ग पर बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है। हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस आईटीबीपी के दो जवानों का हथियार और कारतूस से भरा बैग चोरी हो गया। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार रांची बटालियन में तैनात एएसआई योगेंद्र प्रसाद और हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार छुट्टी पर घर जा रहे थे। दोनों जवान हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर कर रहे थे। रायगढ़ और चांपा स्टेशन के बीच यात्रा के दौरान दोनों नींद में थे, तभी उनके पास रखा बैग अज्ञात चोर ले उड़ा।

चोरी हुए बैग में दो पिस्टल 26 कारतूस, मोबाइल फोन और नगदी रखे हुए थे। बिलासपुर स्टेशन पहुंचने के बाद जवानों ने तत्काल अधिकारियों को सूचना दी और जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

घटना को गंभीर मानते हुए आईटीबीपी ने दोनों जवानों को निलंबित कर दिया है। उधर, जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हथियारों की बरामदगी और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

इस घटना ने ट्रेन सुरक्षा व्यवस्था और जवानों की सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आईटीबीपी ने इसे अनुशासनहीनता का मामला मानते हुए आंतरिक कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS