Explore

Search

October 25, 2026 12:53 am

एसईसीएल मुख्यालय में अंतर-क्षेत्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025-26 का भव्य शुभारंभ

एसईसीएल के निदेशक मानव संसाधन बिरंची दास ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन 16 टीमों के 120 से अधिक खिलाड़ी होगे शामिल

बिलासपुर। एसईसीएल मुख्यालय स्थित न्यू वसंत विहार बैडमिंटन कोर्ट में बुधवार को अंतर-क्षेत्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025-26 का भव्य शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का उद्घाटन एसईसीएल के निदेशक मानव संसाधन बिरंची दास ने किया।

उद्घाटन समारोह की शुरुआत डीएवी स्कूल बैंड की अगवानी तथा अतिथियों के पारंपरिक स्वागत से हुई। इसके बाद राष्ट्रीय गान और सीआईएल कॉर्पोरेट गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुख्यालय के क्षेत्रीय जेसीसी सदस्य, क्षेत्रीय कल्याण समिति, सिस्टा एवं ओबीसी एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि बिरंची दास ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं बल्कि टीम भावना अनुशासन और सहयोग को बढ़ावा देने का माध्यम है। ऐसे आयोजन कर्मचारियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करते हैं।उन्होंने सभी प्रतिभागियों से खेल भावना के साथ श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

श्री दास ने स्वयं बैडमिंटन खेलकर टूर्नामेंट की औपचारिक शुरुआत की। 20 से 22 अगस्त तक चलने वाले इस आयोजन में एसईसीएल के सभी 13 क्षेत्रों 2 वर्कशॉप्स और मुख्यालय की कुल 16 टीमों के 120 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग के मुकाबले होंगे। उद्घाटन मैच महिला युगल श्रेणी का रहा जिसे बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी देखने पहुंचे।

कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन महाप्रबंधक कल्याण जी श्यामला राव ने दिया तथा संचालन श्रीमती सविता निर्मलकर, उप-प्रबंधक (राजभाषा) ने किया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS