Explore

Search

March 12, 2026 9:19 pm

जिला कांग्रेस कमेटी ने राजीव गांधी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

बिलासपुर ।जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण ने मंगलवार को राजीव चौक और जिला पंचायत परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि राजीव गांधी ने देश और विदेश में आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्यवाही की। उन्होंने पंजाब नागालैंड असम और त्रिपुरा जैसे अशांत प्रदेशों में शांति स्थापित कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा। साथ ही, श्रीलंका में लिट्टे के विरुद्ध शांति सेना भेजकर वहां शांति बहाली की दिशा में अहम योगदान दिया।

ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि राजीव गांधी ने कम समय में बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। अपार संभावनाओं वाले इस नेता ने संचार और कंप्यूटर क्रांति से देश की दिशा और दशा बदली। आज आईटी क्षेत्र देश में सबसे अधिक रोजगार देने वाला क्षेत्र है, जिसका श्रेय उन्हें जाता है।

कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि राजीव गांधी ने मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की, जिससे राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित हुई।

मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि ग्रामीण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राजीव गांधी ने 500 से अधिक जवाहर विद्यालय स्थापित किए।

जिला पंचायत सदस्य अनिता राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत अधिनियम लागू कर राजीव गांधी ने शासन में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया और सत्ता में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की। आज महिलाएं हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं जिसका श्रेय उन्हें जाता है।

कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी विधायक अटल श्रीवास्तव विधायक दिलीप लहरिया पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS