Explore

Search

December 8, 2025 6:26 am

छत्तीसगढ़ के साहित्यकार बलदाऊ राम साहू मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति के सदस्य नामित

नई दिल्ली।छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार और शिक्षाविद् बलदाऊ राम साहू को मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की संयुक्त हिन्दी सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया गया है। यह जानकारी उन्हें गृह मंत्रालय राजभाषा विभाग की संयुक्त सचिव डॉ. मीनाक्षी जौली ने दी।

साहू एक शिक्षाविद और बाल साहित्यकार के रूप में लंबे समय से सक्रिय हैं। वे फरवरी 2020 में छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, रायपुर के सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए। उनके 30 से अधिक कृतिसंग्रह प्रकाशित हैं, जिनमें 20 से अधिक बाल साहित्य के हैं। उनकी कृतियों में सुरुज नवा उगइया है छत्तीसगढ़ी ग़ज़ल संग्रह और ददरिया में लोक तत्व विशेष रूप से चर्चित हैं।

वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के सदस्य तथा हिंदी साहित्य भारती छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष हैं।

उनके इस नामांकन पर समन्वय साहित्य परिवार छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डॉ. देवधर महंत साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष शशांक शर्मा वरिष्ठ कथाकार रमेश शर्मा स्तम्भ लेखक श्याम नारायण श्रीवास्तव कवि बसंत राघव लेखिका सुशीला साहू डॉ. वंदना जायसवाल और संस्कृतिकर्मी राजीव नयन शर्मा सहित अनेक साहित्यकारों ने उन्हें बधाई दी है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS