कलेक्टर ने बताया 75 एकलव्य विद्यालयों से लगभग 1500 खिलाड़ी और 250 प्रशिक्षक-शिक्षक ले रहे है हिस्सा
बिलासपुर।छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने बहतराई स्टेडियम में आयोजित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। यह दो दिवसीय आयोजन 19 और 20 अगस्त तक चलेगा, जिसमें प्रदेशभर के एकलव्य विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, कलेक्टर संजय अग्रवाल जिला पंचायत के संदीप अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

उद्घाटन अवसर पर साव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया अभियान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में खेलों के लिए सकारात्मक माहौल बना है। उन्होंने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को हरसंभव सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। आप खूब खेलिए, पढ़िए और आगे बढ़िए।
धरम लाल कौशिक ने कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों से लड़कर जीतने वाला ही सच्चा खिलाड़ी होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से प्रदेश और देश का नाम रोशन करने की अपील की।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के 75 एकलव्य विद्यालयों से लगभग 1500 खिलाड़ी और 250 प्रशिक्षक-शिक्षक भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन मुक्केबाजी शतरंज जूडो तैराकी कुश्ती योग फुटबॉल हॉकी कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है।

पहले दिन के नतीजे
पहले दिन हुई प्रतियोगिताओं में बस्तर संभाग का दबदबा देखने को मिला। 3000 मीटर पैदल चाल में श्यामवती जगदलपुर प्रथम रहीं। 5000 मीटर पैदल चाल में जोगा मीडियाम जगदलपुर ने पहला स्थान हासिल किया।
लंबी कूद में भीमसेन बालक, 14 वर्ष मोटली बालिका, 14 वर्ष लोमेश बालक, 19 वर्ष और अश्वनी बालिका, 19 वर्ष ने बाजी मारी।
गोला फेंक में आकाश तेलम बालक, 14 वर्ष, जगदलपुर मान्यता ओट्टी बालिका 14 वर्ष जीपीएम ओडियामी गंगा बालक 19 वर्ष जगदलपुर और संध्या लकड़ा बालिका 19 वर्ष, सरगुजा प्रथम रहे।
100 मीटर दौड़ में कुजूर बालक, 14 वर्ष सरगुजा निशा बालिका, 14 वर्ष राजनांदगांव अभिषेक बालक, 19 वर्ष, जगदलपु और शशि सलाम बालिका, 19 वर्ष जगदलपुर ने स्वर्ण जीता।
इसी तरह 400 मीटर और 800 मीटर की विभिन्न श्रेणियों में भी बस्तर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन रहा ।
प्रधान संपादक





