Explore

Search

October 21, 2026 8:04 am

दुर्ग डायल 112 के जवानों ने बचाई महिला की जान, एसएसपी ने किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ ।दुर्ग पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक महिला की जान बचाई गई। महिला आत्महत्या के इरादे से शिवनाथ नदी के महमरा एनीकेट में कूद गई थी।

जानकारी के अनुसार, 25 जुलाई 2025 को रायपुर स्थित C4 कंट्रोल रूम से दुर्ग जिले के डीपीसीआर को सूचना मिली कि एक महिला नदी में कूद गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना दुर्ग के चीता-2 को मौके पर तुरंत रवाना किया गया।

मौके पर पहुंचकर आरक्षक हरीश राव आरक्षक जी. राम और चालक सौरभ कुमार ने बिना समय गंवाए महिला को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला। उनकी सूझबूझ और साहस के कारण महिला की जान बच पाई।

इस सराहनीय कार्य के लिये एसएसपी दुर्ग विजय अग्रवाल ने डायल 112 की टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीपीसीआर प्रभारी भी उपस्थित रहे।

एसएसपी  विजय अग्रवाल ने कहा डायल 112 के जवानों ने समय पर कार्रवाई कर महिला की जान बचाई है। यह पुलिस के मानवीय दृष्टिकोण और जनता की सेवा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS