Explore

Search

October 26, 2025 12:10 am

पूर्व सीएम बघेल द्वारा विधानसभा में तमनार का मुद्दा उठाते ही पुत्र को ईडी ने किया गिरफ्तार-अटल श्रीवास्तव

पेंड्रीडीह बाइपास के आगे अशोक लीलैंड शोरूम के सामने कल कांग्रेसी करेंगेआर्थिक नाकेबंदी, कांग्रेस भवन से गाड़ियों के काफिले के साथ जाएंगे

बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रभारी और कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने आज कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी ( शहर/ग्रामीण ) के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में 22 जुलाई को छत्तीसगढ़ में आर्थिक नाके बन्दी को लेकर चर्चा की गई ।
प्रभारी और कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें अडानी को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए पूरी ताकत को झोंक दिए है। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के ही रात से हसदेव अरण्य को काटना शुरू हो गया था, अब तमनार के जंगल को काटा जा रहा है। जिसके वहां के स्थानीय जनता कर रही है,उन्हें जेल बन्द किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जब तमनार गए और विधानसभा में प्रश्न लगाया तो उनके पुत्र को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। इससे साफ है कि भाजपा पूरे छत्तीसगढ़ को अडानी को देने का मन बना लिया है। अटल ने कहा कि बस्तर प्राकृतिक संसाधन में परिपूर्ण है जहां दुर्लभ किस्म के खनिज संपदा है जैसे लिथियम ,यूरेनियम, लौह अयस्क,टीन, कोरण्डम ,लाल चंदन के पेड़ ,इन सभी पर अडानी की नजर लगी हुई है और भाजपा की सरकार उसके ही इशारे पर छत्तीसगढ़ को उसके अनुरुप मौहाल बनाया जा रहा है। बस्तर में विरोध न हो सोच कर कवासी लखमा को बंद कर दिया गया है, कल के आर्थिक नाकेबंदी को सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने कमर कस ली है ,जिसमे कांग्रेस के सभी संगठन के पदाधिकारी,कार्यकर्ता मुस्तैदी के साथ सफल बनाएंगे।


शहर अध्यक्ष विजय पांडेय और ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि 22 जुलाई को पेन्डरीडीह बाईपास के आगे अशोक लीलैंड शोरूम के सामने कल आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी ,सुबह 11.00 बजे सभी कांग्रेसजन कांग्रेस भवन में इकट्ठा होंगे पश्चात काफिले के रूप में कांग्रेसजन धरना स्थल पर जाएंगे और आर्थिक नाका बन्दी करेंगे, अध्यक्ष द्वय ने कहा कि भाजपा सरकार प्रजातन्त्र की गला घोंट रही है, विपक्ष के नेताओ को षड्यंत्र पूर्वक फंसाना ,उन्हें बदनाम और अपना स्वार्थ सिद्ध करना भाजपा की चरित्र बन गई है ,इसके पूर्व हेमन्त विश्व शरमा, अजित पवार,नारायण राणे, जैसे लोग आज भाजपा के साथ है क्योंकि ये नेता ईडी और सीबीआई के दबाव से टूट गए ,आज इनके केस या तो वापस हो गए या पेंडिंग कर दिया गया है, ये सब के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असफलता को छिपाना और अडानी को आर्थिक लाभ देना है, अब समय आ गया है कि देश और राज्य के हितों के साथ समझौता नही किया जाएगा इसलिए कांग्रेस आंदोलन का रास्ता अपनाया है और कल 22 जुलाई को आर्थिक नाके बन्दी कर इसका विरोध किया जाएगा।आभार प्रदर्शन प्रदेश सचिव महेंद्र गंगोत्री ने किया। अध्यक्षद्वय ने सभी कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है ।

सभी निर्वाचित जन प्रतिनिधि ,विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद प्रत्याशी,विधायक प्रत्याशी, पूर्व सांसद,पूर्व विधायक ,पूर्व महापौर,पूर्व सभापति, ( निगम,मण्डल,आयोग,बोर्ड ,सहकारिता, मंडी ) के पूर्व अध्यक्ष,उपाध्यक्ष ,सदस्यगण,नगर निगम नेता प्रतिपक्ष,उप नेता, पार्षदगण, नगर पालिका ,नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ,पार्षद,गण ज़िला पंचायत /जनपद पंचायत के सदस्य गण,पूर्व सभापति, पूर्व सदस्य ,पूर्व पार्षद,पूर्व एल्डरमेन,ग्रामीण /शहर कार्यकारिणी सदस्य,ब्लॉक कांग्रेस, सेवादल,महिला कांग्रेस ,युवा कांग्रेस,एनएसयूआई ,ज़ोन, सेक्टर,बूथ कमेटी,पार्षद प्रत्याशी, आईटी सेल-सोशल मीडिया, किसान कांग्रेस,विभाग,प्रकोष्ठ, मोर्चा,सहित सभी अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारीगण शामिल होंगे।

आज कि बैठक में प्रभारी ,कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव,शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया,पूर्व विधायक श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, पूर्व महापौर रामशरण यादव,राजेन्द्र शुक्ला, अर्जुन तिवारी,राजेन्द्र साहू,प्रमोद नायक,शेख नजीरुद्दीन, नरेंद्र बोलर,पंकज सिंह,महेंद्र गंगोत्री,आशीष गोयल, भुवनेश्वर यादव,आत्मजीत मक्कड़,भरत कश्यप,जितेंद पांडेय,ऋषि पांडेय,जगदीश कौशिक शिवा मिश्रा,शिबली मिराज,,राजेश शुक्ला,रमाशंकर बघेल,जावेद मेमन,अरविंद शुक्ला,विनोद साहू,मोती ठारवानी, राजू यादव,राज कुमार तिवारी,शिव बालक कौशिक,गीतांजलि कौशिक, आदित्य दीक्षित,लक्ष्मी नाथ साहू,शिल्पी तिवारी, सत्काली बावरे, सीमा घृतेश,सन्दीप यादव,चित्रकान्त श्रीवास,राजेश जायसवाल,राजेश ताम्रकार,संतोष दुबे,शीतल जायसवाल,सूरज मरकाम,मनोज मरावी,बद्री यादव,यासीन खान,शीतलदास मानिकपुरी,मनोज सिंह, बबलू मगर, देवदत्त शर्मा,सुभाष ठाकुर,गौरव एरी चंद्रहास केशरवानी आदि उपस्थित थे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS