Explore

Search

February 15, 2026 4:04 am

बलौदा बाज़ार पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल,गांव वालो के इंकार के बाद पुलिसकर्मियों ने वृद्ध महिला का किया अंतिम संस्कार

बलौदाबाजार।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक मिसाल पेश करते हुए सिटी कोतवाली थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक नेतराम साहू और आरक्षक कामदेव गायकवाड ने मानवता का परिचय देते हुए एक वृद्ध महिला का अंतिम संस्कार विधिपूर्वक संपन्न कराया।

ग्राम शुक्लाभाटा निवासी 75 वर्षीय जूगाबाई धृतलहरे को 5 अप्रैल 2025 को इलाज हेतु जिला अस्पताल बलौदाबाजार में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 18 जुलाई को उनकी मृत्यु हो गई।

महिला की मृत्यु के बाद पुलिस द्वारा उनके परिजनों और ग्रामवासियों से संपर्क किया गया, किंतु किसी ने भी महिला से कोई संबंध होने की बात स्वीकार नहीं की। ग्राम सरपंच सहित स्थानीय लोगों ने कफन-दफन में सहयोग देने से भी मना कर दिया।

ऐसे में सहायक उप निरीक्षक नेतराम साहू और आरक्षक कामदेव गायकवाड ने स्वयं आगे बढ़कर मृतिका का विधि-विधान से अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। 19 जुलाई को दोनों पुलिसकर्मियों ने पूरे सम्मान के साथ महिला का अंतिम संस्कार संपन्न किया।

पुलिसकर्मियों के इस मानवीय कदम की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने भी इस कार्य को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS