Explore

Search

October 23, 2025 2:14 pm

कांग्रेस ने नेहरू चौक में किया पुतला दहन, केंद्र सरकार और ईडी पर लगाया दुरुपयोग का आरोप

बिलासपुर ।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर ग्रामीण ने केंद्र सरकार और प्रवर्तन निदेशालय ईडी के  विरोध में नेहरू चौक पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।

कांग्रेसजन दोपहर 12 बजे कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए नारेबाजी करते हुए नेहरू चौक पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती रही। पुलिस ने पुतला छीनने का प्रयास किया लेकिन कांग्रेस की युवा ब्रिगेड ने उसे आग के हवाले कर दिया। पुतले के जल जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता तालियां बजाकर नारेबाजी करते रहे।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार योजनाबद्ध तरीके से विपक्षी नेताओं को ईडी सीबीआई आईटी और ईओडब्ल्यू जैसी एजेंसियों के माध्यम से निशाना बना रही है। उन्होंने कहा 2014 से 2024 के बीच ईडी ने 7264 छापे मारे जिनमें से केवल 63 मामलों में ही सजा हुई जो यह दर्शाता है कि कार्यवाहियां राजनीतिक मंशा से प्रेरित हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र की गिरफ्तारी तमनार जंगल कटाई मामले से जुड़ी प्रतीत होती है क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री ने विधायकों के साथ तमनार का दौरा किया था। 

पूर्व महापौर रामशरण यादव ने जंगल कटाई और हाथियों के हमले की घटनाओं को चिंताजनक बताया। पूर्व विधायक सियाराम कौशिक ने आरोप लगाया कि अडानी से जुड़े मामलों को उठाने के बाद कांग्रेस नेताओं को ईडी के निशाने पर लिया गया है।

पुतला दहन कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, पूर्व सांसद इंग्रिड मैकलाउड पूर्व विधायक सियाराम कौशिक पूर्व महापौर रामशरण यादव प्रमोद नायक राजेंद्र शुक्ला सहित कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS