बगीचा थाना क्षेत्र का मामला, 1.6 किलो गौमांस जब्त,फरार आरोपियो की तलाश जारी
जशपुर ।छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना अंतर्गत ग्राम सराई टोली मुंडा टोली में गौवंश की हत्या कर उसका मांस पकाने और खाने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले में एक महिला सहित कुल आठ लोग आरोपी हैं जिनमें से चार पुलिस पकड़ से बाहर हैं जिनकी तलाश जारी हैं।
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 12 जुलाई को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर बगीचा थाना पुलिस ने एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर ग्राम मुंडा टोली निवासी मनोज तिर्की के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक बर्तन में 1.5 किलोग्राम कच्चा मांस और एक कुकर में 100 ग्राम पका हुआ मांस जब्त किया। पशु चिकित्सक से जांच के बाद इसे गौमांस पुष्टि की गई।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनोज तिर्की और उसकी पत्नी श्यामपति तिर्की को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 11 जुलाई को अन्य छह लोगों के साथ मिलकर ग्राम गेरसा केरेडांड से गौवंश खरीद कर एक सुनसान स्थान पर उसकी हत्या की और मांस आपस में बांट लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अलबीनुस तिर्की और अशोक केरकेट्टा को भी हिरासत में लिया। चारों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में श्यामपति तिर्की निवासी मुंडा टोली मनोज तिर्की निवासी मुंडा टोली अलबीनुस तिर्की निवासी सराई टोलीअशोक केरकेट्टा निवासी सराई टोली शामिल है ।
पुलिस ने इस मामले में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 5, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस मामले फरार आरोपियों में सुशील खाखा सतीश एक्का अशित खाखा व विल्सन तिर्की शामिल है जिनकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि गौवंश से संबंधित अपराधों में संलिप्त किसी को बख्शा नहीं जाएगा। शेष आरोपियों की खोज़बीन जारी है इनको भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
कार्रवाई ये रहे शामिल
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बगीचा निरीक्षक संत लाल आयाम एएसआई उमेश प्रभाकर नरेश मिंज बैजन्ती किंडो आरक्षक मुकेश पांडे नगर सैनिक विनोद कुजूर एवं बलिराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रधान संपादक

