Explore

Search

March 12, 2026 10:01 am

ऑपरेशन सुरक्षा: गौ माता की सुरक्षा के लिए पंडित प्रदीप मिश्रा ने पहनाया रेडियम पट्टा


दुर्ग। पुलिस की ओर से सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और गौ माता की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन सुरक्षा अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत सड़क पर बैठे मवेशियों के गले में रेडियम पट्टी पहनाई जाएगी, जिससे रात के अंधेरे में वाहन चालकों को मवेशी स्पष्ट रूप से नजर आ सकें और दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इस अभियान की औपचारिक शुरुआत शिव महापुराण कथा के दौरान प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा महाराज ने की। कथा मंच पर उन्होंने एक बछिया को रेडियम पट्टा पहनाकर इस पहल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कथा वाचक ने कथा स्थल पर मौजूद लगभग दो लाख श्रद्धालुओं से अपील की कि वे वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट लगाएं और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें।

यातायात पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन सुरक्षा के अंतर्गत चार प्रमुख कार्यों पर फोकस किया जा रहा है। इसमें सड़क व चौराहों की तकनीकी त्रुटियों को ठीक करना, अतिक्रमण हटाना, जागरूकता अभियान चलाना और लापरवाह चालकों पर कार्रवाई करना। पुलिस का कहना है कि वर्षा ऋतु में मवेशी सड़कों की सूखी सतह पर बैठ जाते हैं। रात में पर्याप्त रोशनी न होने के कारण वाहन चालक उन्हें देख नहीं पाते, जिससे गंभीर हादसे होते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए रेडियम पट्टी लगाकर मवेशियों को चिन्हित किया जाएगा। कथा स्थल पर की गई पुलिस व्यवस्था की श्रद्धालुओं ने सराहना की और अभियान की सराहना करते हुए इसका समर्थन भी किया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS