Explore

Search

April 20, 2026 1:09 pm

महिलाओं की जागरुकता से बनेगा सुरक्षित समाज, नारी शक्ति समाज की सबसे बड़ी सुधारक ,एसएसपी शशिमोहन

महादेवडांड में नई पुलिस चौकी स्वीकृत,शीघ्र शुरू होगा , प्रयास रंग लाया ख़ुशी का माहौल

जशपुर। बगीचा विकासखंड के महादेवडांड में जशपुर पुलिस और यूनिसेफ की ओर से सजग समाज, सुरक्षित भविष्य विषय पर एक दिवसीय जागरुकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें दर्जनभर गांवों की महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा, सायबर अपराध, नशा मुक्ति और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ ग्रामीणों को जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान एसएसपी शशिमोहन सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति समाज की सबसे बड़ी सुधारक होती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी इस बात का संकेत है कि समाज सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहा है। एसएसपी ने सायबर अपराधों से सतर्क रहने, नशे से दूर रहने और यातायात नियमों के पालन की अपील की।

कार्यक्रम की शुरुआत यूनिसेफ जिला समन्वयक तेजराम सारथी ने की। उन्होंने कार्यशाला के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ सामूहिक जागरुकता ही समाधान है। डीडीसी मोनिका टोप्पो के मार्गदर्शन में महिला समूहों द्वारा सब कुछ ठीक है नामक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें मानव तस्करी, हेलमेट की अनिवार्यता और महिला सशक्तिकरण के संदेश दिए गए।

एसडीओपी दिलीप कोसले ने यातायात नियमों के पालन की अपील की। प्रो. राजीव तिग्गा ने मानव तस्करी पर स्वरचित गीत प्रस्तुत किया। वहीं समाजसेवी योगेश थवाईत ने गीतों के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को बताया।

महादेवडांड में नई पुलिस चौकी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि महादेवडांड में पुलिस चौकी स्थापना की स्वीकृति शासन से मिल चुकी है। औपचारिकताएं पूर्ण होते ही इसका शुभारंभ किया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन शालिनी गुप्ता ने किया। अंत में सरपंच लकु राम नाग ने सभी का आभार व्यक्त किया। महिला समूहों ने पारंपरिक ढंग से अतिथियों का सम्मान किया और स्थानीय उत्पाद भेंट किए।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS