Explore

Search

March 28, 2026 12:53 pm

दुर्ग एसएसपी ने ली कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अभियोजन अधिकारियों की बैठक


दुर्ग छत्तीसगढ़ ।तीन नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एसएसपी विजय अग्रवाल ने अभियोजन अधिकारियों और विशेष लोक अभियोजकों के साथ कलेक्टोरेट सभागार में बैठक की। इस दौरान कानून के पालन और न्यायालयीन कार्यवाही को गति देने पर विस्तृत चर्चा हुई।


एसएसपी विजय अग्रवाल ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि नए कानूनों के तहत दर्ज मामलों में समयबद्ध चालानी कार्रवाई की जाए। विशेष रूप से 60 और 90 दिवस की समयावधि में चालान प्रस्तुत करने को लेकर निर्देशित किया गया। साथ ही गंभीर आपराधिक मामलों, मारपीट, एक्सीडेंट और लघु अधिनियमों के प्रकरणों में स्पष्ट चेकलिस्ट तैयार कर कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही गई। बार-बार स्थगित होने वाले मामलों में स्थगन निरस्त कराने, न्यायालयीन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने तथा जमानत प्राप्त आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी आपत्ति प्रस्तुत कर जमानत निरस्त कराने के उपायों पर भी चर्चा हुई।

एसएसपी अग्रवाल ने निर्देश दिए कि नोटिस तामीलशुदा मामलों में, जिनमें आरोपी जमानत के बाद फरार हैं, उनमें स्थायी वारंट जारी कराए जाएं। साथ ही दोषसिद्धि और अपील संबंधी सभी मामलों का डेटा अपडेट रखते हुए समय समय पर अद्यतन करने के निर्देश भी दिए गए। फरार आरोपियों के विरुद्ध उद्घोषणा और कुर्की की कार्रवाई को प्राथमिकता से कराने की बात कही गई। बैठक में एएसपी पद्मश्री तंवर, उपसंचालक लोक अभियोजन अनुरेखा सिंह, जिला अभियोजन अधिकारी सुनील चौरसिया, जिला लोक अभियोजक मेथेश्वर कुमार दिल्लीवार सहित सभी शासकीय अभिभाषक एवं विशेष लोक अभियोजक उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS