Explore

Search

August 6, 2026 6:34 am

बेटी को अस्पताल ले जाने की बात पर पत्नी की पिटाई, पति के खिलाफ जुर्म दर्ज

बिलासपुर। कोनी क्षेत्र के अटल आवास में एक गर्भवती महिला को अपनी बीमार बेटी को अस्पताल ले जाने के लिए कहने पर पति की पिटाई का शिकार होना पड़ा। आरोपी पति ने पत्नी से गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। घटना में घायल महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


कोनी अटल आवास निवासी संतोषी बंजारे ने पुलिस को बताया कि घटना 18 मार्च 2025 की है। उनकी पांच वर्षीय बेटी की तबीयत खराब थी। संतोषी ने अपने पति शत्रुघ्न प्रसाद बंजारे से बेटी को अस्पताल ले जाने के लिए कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया।
बेटी को अस्पताल ले जाने की बात पर पति ने संतोषी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब महिला ने विरोध किया तो शत्रुघ्न ने हाथ-मुक्कों से उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में महिला की आंख में चोट आई, जिससे उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
घटना के बाद महिला को परिजनों ने वेगस अस्पताल में भर्ती कराया। संतोषी की रिश्तेदार माया यादव ने घटना की जानकारी परिवार को दी। इलाज के बाद महिला ने कोनी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने संतोषी बंजारे की शिकायत पर आरोपी पति शत्रुघ्न प्रसाद बंजारे के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी पति से पूछताछ कर रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS